Saturday, April 8, 2017

साक्षात्कार शिरीन अंसारी के साथ

साक्षात्कार शिरीन अंसारी के साथ
विवरण - मूडी



जन्म स्थान  – लखनऊ
उम्र        – २३ वर्ष

नवाबो के शहर मे रहने वाली मेरी महिला मित्र शिरीन अंसारी जो की  लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग मे मेरे साथ पढ़ती है | उनसे मेरी वार्तालाप कुछ साक्षात्कार की प्रक्रिया से हुई| शिरीन का अर्थ है मीठा और मीठे के साथ थोडा खट्टा भी अच्छा लगता है उसी तरह इनका स्वाभाव भी है| इनका हर काम मूड पे शुरू और मूड पे ही खत्म होता है| हमारी मित्र नवाबो के शहर मे रहती है | नवाबो जैसे गुड़ है जैसे की इन्होने मुझे बताया की इनके प्रथम सेमेस्टर के परिणाम आये तू इनको इनके मित्र ने बताया की आपके नंबर अव्वल है आपने कक्षा मे टॉप किया है तब इनको न खुद पे विश्वास हुआ न अपने मित्र पर लेकिन जब इन्होने इन्टरनेट पर परिणाम देखा तब इन्हें अपने ऊपर विश्वास हुआ और इन्होने इसका सारा श्रेय अपने अध्यापक को दिया |

जब इन्होने मुझे अपने बारे मे व्यक्त किया तब मैंने इनकी ज़िन्दगी से जुडी कुछ सवाल पूछे जो इस प्रकार है –

प्रशन – आपने अपनी स्कूलिंग कहा से की ?
उत्तर -  एम्माथोम्सन लालबाघ, लखनऊ|
प्रशन – आपने स्नातक की पढाई किस कॉलेज से की?
उत्तर – आईटी गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ | जब मैंने इनसे कहा क्या आपको मालूम है की जिस स्कूल से आपने अपनी स्कूलिंग की है वो आईटी गर्ल्स कॉलेज की ही एक शाखा है | उनका यह कहना मेरे लिए बड़े आश्चर्य की बात थी की एम्माथोम्सन कॉलेज आईटी गर्ल्स कॉलेज की ही शाखा है|
प्रशन – आपने लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग मे दाखिला क्यों लिया?
उत्तर – पत्रकारिता विभाग मे इनका दाखिला लेने का कारण यात्रा था| इन्होने सन २०१२ मे अख़बार के किसी एक आर्टिकल मे पढ़ा था की विदेश मे किसी गाँव मे वैम्पायर से जुडी कुछ चीज़े मिली है तभी इन्होने निर्णय लिया की यह पत्रकारिता की पढाई करेंगी जिससे इनको उस गाँव मे जाने का अवसर मिले |

प्रशन – फेवरेट कलर
उत्तर – ब्लू

प्रशन – फेवरेट प्लेस
उत्तर – लन्दन जहा यह सेटल होना चाहती है |

प्रशन – फेवरेट मूवी?
उत्तर – ट्वाईलाईट सागा|

प्रशन – फेवरेट एक्टर?
उत्तर – रोबर्ट पैत्तिन्सन|

प्रशन – लाइफ पार्टनर कैसा होना चाहिए?
उत्तर – नावेल वाला एडवर्ड जैसा|

प्रशन – किस तरह की शादी मे विश्वास रखती है? अरेंज्ड या लव मैरिज?
उत्तर – मै किसी भी प्रकार की शादी मे विश्वास नहीं रखती|

प्रशन – अपने लिए एक शब्द मे आपको कुछ कहना हो तो क्या कहेंगी?
उतर – मूडी|

प्रशन – सारे काम प्लानिंग के साथ करना पसंद करती है या ऐसे ही?
उत्तर – प्लानिंग नहीं करते क्युकी वो हो नहीं पाती|

प्रशन – आपको कैसा मौसम अच्छा लगता है?
उत्तर – विंटर|

प्रशन – क्या आप अपने आप को हार्ड वर्कर मानती है या नहीं?
उत्तर – हा मे मानती हु और किसी भी काम को करने की सोच लेती हु तो पूरा करने की कोशिश करती हु और यहाँ भी इन्होने अपने मूड का ज़िक्र किया और कहा मूड किया तो कर लेते है नहीं तो छोड देते है|

प्रशन – टेलीविज़न मे आपको क्या देखना पसंद है और रेडियो मई क्या सुनना?
उत्तर – टेलीविज़न मे फैशन टीवी देखना पसंद करती हु क्युकी इनको फैशन डिजाइनिंग मे इनकी रूचि है और रेडियो मे अच्छे गाने बजे ऐसा यह उम्मीद करती है लेकिन ज्यादा प्रचार से यह परेशान भी होती है|

प्रशन – फिटनेस शब्द सुनकर आपके मन मे क्या विचार आता है?
उत्तर – दो लड़के हाथ मे दुम्बल पकडे खड़े है और वो लोग नहीं पसंद जिनका पेट निकला हो और ये मानती है की हर इंसान को फिट रहना चाहिए|

प्रशन – क्या खाना पसंद करती है?
उत्तर  - कवाब बहुत ज्यादा पसंद है क्युकी कई बार पूछने पर उत्तर यही मिला|

प्रशन – विकास के नाम पर लखनऊ मे  ल.म.र.सी का जो काम चल रहा है तो इससे आप खुश है या नहीं और इस पर आपकी क्या विचारधारा है?
उत्तर – इन्हें मेट्रो का काम पसंद आ रहा है इनकी दिली इच्छा है की यह जल्द से जल्द मेट्रो मे बैठे|

प्रशन – फेवरेट पॉलिटिशियन?
उत्तर – अखिलेश यादव इन्हें क्यूट लगता है मैंने कहा क्यूट शब्द तो उनकी पत्नी डिंपल यादव के लिए इस्तमाल होना चाहिए फिर अखिलेश क्यों| इन्होने बोला क्युकी अखिलेश की नाक टेड़ी है|

प्रशन – मैंने इनसे पूछा आपने किस पार्टी को वोट दिया था और क्यों?
उत्तर – समाजवादी पार्टी को वोट दिया था क्युकी इनको अखलेश यादव क्यूट लगता है और यह चाहती थी की सपा ही जीते| जब मैंने इनसे पूछा की जो उमीदे आप सपा से रखती थी वो बीजेपी से है तो इन्होने जवाब दिया की उम्मीद तो मुझे किसी भी पार्टी से नहीं है वो आते है और कुर्सी पर बैठकर चले जाते है|

प्रशन – जब मैंने इनसे पूछा आप जिस महोल्ले मे बचपन से रहती आई है व क्या विकास चाहती है?
उत्तर – हमको अपना मोहल्ला अच्छा नहीं लगता है| वाहा से यह विकास की उम्मीद रखती है पर इनको भरोसा है की इनके मोहल्ले मे कभी भी विकास नहीं होगा|

प्रशन – लखनऊ विश्वविद्यलय मे आप क्या सुधार चाहती है?
उत्तर – सबसे पहले यह चाहती है की चिचोरापंती बंद हो जाए और टैगोर लाइब्रेरी की हालत सुधारी जाए| वाहा किताबे क्रम्बध्य तरीके से लगायी जाए|

प्रशन – हमारे देश मे जो जातवाद को लेकर सवाल उठते है जैसे स.टी/स.सी आदि पर आपकी क्या राये है?
उत्तर – हमारे हिसाब से यह जातवाद का विवाद नहीं होना चाहिए ये गलत है|

-----------------------------------------------

नाम – सिद्धार्थ
कक्षा – पत्रकारिता विभाग


No comments:

Post a Comment

                   PROPRIOCEPTION           Proprioception is not a "thing" that you learn once and forget; it`s a sense th...